ऑटोमोबाइल

Yezdi का रेट्रो लुक और दमदार इंजन वाली प्रीमियम बाइक हुई लॉन्च, मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स और तगड़ी परफॉर्मेंस

Yezdi Roadster 2025: येज्दी कंपनी ने एक बार फिर मार्केट में तहलका मचा दिया है। 2025 Yezdi Roadster अब भारत में लॉन्च हो चुकी है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है। नए मॉडल में इतने शानदार अपडेट और कलर ऑप्शंस मिलते हैं कि बाइक का लुक एकदम प्रीमियम और ध्यान खींचने वाला हो गया है। रेट्रो और मॉडर्न का ऐसा धांसू कॉम्बिनेशन युवाओं के दिलों पर सीधा असर डालेगा।

2025 Yezdi Roadster Features And Specifications

Design: इस बाइक का डिजाइन सच में दिल छू लेने वाला है। राउंड LED हेडलाइट के साथ नया काउल, टीयरड्रॉप शेप फ्यूल टैंक, कर्व्ड फेंडर्स और पतले टेल लैंप इसे एक क्लासिक रोडस्टर लुक देते हैं। इसके अलावा 6 फैक्ट्री कस्टम किट्स का ऑप्शन भी है, जिनमें ड्यूल-टोन पेंट फिनिश, हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार और रिमूवेबल पिलियन सीट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिससे इसे अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।

Suspension: Yezdi Roadster में मजबूत स्टील फ्रेम के साथ फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर भी कमाल का कम्फर्ट देते हैं। अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स इसे न सिर्फ स्पोर्टी लुक देते हैं बल्कि राइडिंग एक्सपीरियंस भी और स्मूथ बनाते हैं।

ये भी पढ़े: Nissan की लक्जरी SUV लॉन्च, हाइब्रिड इंजन, शानदार डिजाइन और हाईटेक फीचर्स के साथ मचा रही धूम

Braking: सेफ्टी के मामले में भी यह बाइक धाकड़ है। फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक का सेटअप दिया गया है, जिससे तेज रफ्तार पर भी कंट्रोल और ब्रेकिंग पावर जबरदस्त मिलती है।

Engine: इस बाइक में 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 28.6bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच के साथ यह इंजन लंबी राइड्स पर भी मजेदार और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।

Warranty: कंपनी इस बाइक के साथ 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी ऑफर कर रही है। बुकिंग ओपन है और डिलीवरी जल्द शुरू होने वाली है, तो जो लोग इसे लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है।

2025 Yezdi Roadster Price

भारत में 2025 Yezdi Roadster की एक्स-शोरूम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है। इस प्राइस रेंज में यह बाइक न सिर्फ रेट्रो चार्म देती है बल्कि मॉडर्न फीचर्स के साथ जबरदस्त वैल्यू फॉर मनी भी साबित होती है। इसके कलर ऑप्शंस और कस्टमाइजेशन किट्स इस कीमत को और भी जायज बनाते हैं।