राजनांदगांव 13 अगस्त 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया है।
उन्होंने जिले के सभी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेन्ट बार, होटल बार, क्लब एवं मद्य भण्डारण-भाण्डागार को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने के आदेश दिए है। स्वतंत्रता दिवस पर संस्थानों में मदिरा का संव्यवहार पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढे : राजनांदगांव : स्वतंत्रता दौड़ 14 अगस्त को – स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होने का आग्रह