Rajnandgaon: बस स्टैण्ड पर चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार : पूर्व मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया था गाली गलौज तोडफोड
डोंगरगांव, 14 अगस्त 2025: थाना डोंगरगांव क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर शांति भंग करने वाले युवक पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है। दिनांक 13 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डोंगरगांव बस स्टैण्ड पर एक व्यक्ति चाकू लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है और उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रभान वैष्णव पिता डब्लू दास वैष्णव (उम्र 27 वर्ष), निवासी बोधीटोला, डोंगरगांव के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी चन्द्रभान वैष्णव पूर्व में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव में गाली-गलौच एवं तोड़फोड़ जैसी घटनाओं में लिप्त रहा है, जिस पर पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया था।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र कुमार कोचे, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले एवं आरक्षक चन्द्रपाल घृतलहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढे : राजनांदगांव : नाबालिग बच्चों का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार