राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेहरू टेकाम (35 वर्ष) निवासी ग्राम बहूरनभेड़ी, थाना अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, पूर्व में पत्नी से सामाजिक रूप से तलाक ले चुका था और इसी बात से नाराज था। तलाक की बात से नाराज
घटना 12 अगस्त को ग्राम अरसीटोला में आयोजित आदिवासी सम्मेलन के दौरान हुई। सम्मेलन समाप्त होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे प्राइमरी स्कूल के पास मौजूद पत्नी लकेश्वरी टेकाम पर आरोपी नेहरू टेकाम ने चाकू से 5-6 बार वार किया। हमले में लकेश्वरी को दाहिने पैर, बाईं कलाई, बाईं पसली, बाईं जांघ और गले में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को रोककर महिला की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता की भाभी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2025 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार मनहर और आरक्षक धमेन्द्र मांडले की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।