राजनांदगांव। ग्राम राजा खुज्जी निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी दिनांक 09 अगस्त 2025 की रात 8 बजे से लापता है। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी ने अपनी मां को यह कहकर घर से निकलने की सूचना दी थी कि वह मोचीपारा स्थित अपनी सहेली के घर जा रही है, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि वह अपने साथ आधार कार्ड, स्कूली प्रमाण पत्र और मोबाइल फोन लेकर गई थी।
काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने थाना डोगरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। किशोरी की उम्र 17 वर्ष 8 माह है और वह अभी नाबालिग है।
यह भी पढे : Rajnandgaon: तलाक की बात से नाराज – पत्नी पर चाकू से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार….