Rajnandgaon: पुलिस के हत्थे चढ़ा लंबे समय से फरार वारंटी तनिष्क जैन, न्यायालय में किया पेश
डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीपीओ आशीष कुंजाम के निर्देशन में माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अभियान के तहत 14 अगस्त 2025 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय डोंगरगढ़ से दा.प्र.क्र. 2167/2022, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि में जारी स्थाई वारंट के वारंटी तनिष्क जैन पिता मनीष जैन (उम्र 19 वर्ष), निवासी भगत सिंह चौक, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह भी पढे: Rajnandgaon: गोविंदा उत्सव से पहले दो उपद्रवी गिरफ्तार