छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : महासमुंद ,आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

महासमुंद | कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरबसपुर की मृतिका रामबाई निर्मलकर के पति बलराम निर्मलकर के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।