ऑटोमोबाइल

नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ आ रही Mahindra XUV700 Facelift, जानें लॉन्च डेट और कीमत

Mahindra XUV700 Facelift: भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड हमेशा टॉप पर रहती है, खासकर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में। इसी कैटेगरी में सबसे ज्यादा पॉपुलर Mahindra XUV700 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर सकती है।

XUV700 फेसलिफ्ट में क्या-क्या होगा नया?

टेस्टिंग के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक नई Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट में कई मॉडर्न अपडेट देखने को मिल सकते हैं।

  • ट्रिपल स्क्रीन सेटअप – बिल्कुल Mahindra की इलेक्ट्रिक SUV जैसी टेक-लुक
  • नया स्टीयरिंग व्हील और लोगो
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
  • ऑटो डिमिंग IRVM (इंटीरियर रियर व्यू मिरर)
  • नई LED DRLs, हेडलाइट्स और अपडेटेड ग्रिल

इंजन में बदलाव की उम्मीद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजन ऑप्शंस में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी फेसलिफ्ट वर्जन में भी मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन विकल्प ही ऑफर किए जाएंगे।

लॉन्च टाइमलाइन

हालांकि Mahindra ने अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में ही XUV700 फेसलिफ्ट भारत में पेश हो सकती है।

कीमत कितनी होगी?

मौजूदा Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होती है। फेसलिफ्ट वर्जन में ₹30,000 से ₹60,000 तक का प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है।

किनसे होगा मुकाबला?

Mahindra XUV700 फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला इन एसयूवी से होगा:

  • Tata Safari
  • MG Hector
  • Jeep Compass