12 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई Mahindra XUV 3XO, दुनिया की पहली SUV डॉल्बी एटम्स साउंड सिस्टम के साथ

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने भारतीय कार बाजार में धमाकेदार कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी नई Mahindra XUV 3XO REVX A को लॉन्च कर दिया है, और खास बात यह है कि यह SUV अब Dolby Atmos साउंड सिस्टम के साथ आती है।
12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में डॉल्बी एटम्स टेक्नोलॉजी देने वाली यह दुनिया की पहली SUV बन गई है।
डॉल्बी एटम्स क्या है?
डॉल्बी एटम्स एक एडवांस ऑडियो टेक्नोलॉजी है जिसे शुरुआत में सिनेमाघरों के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें आपको 3D सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। यानी आवाज़ आपको सिर्फ सामने से ही नहीं बल्कि चारों तरफ से सुनाई देती है। कार में बैठकर यह फीचर आपको एकदम लाइव कॉन्सर्ट जैसा मजा देगा।
किन-किन वैरिएंट में मिलेगा फीचर
XUV 3XO में सिर्फ REVX A ही नहीं, बल्कि AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट में भी डॉल्बी एटम्स का मजा मिलेगा।
- इन वेरिएंट्स में 6-स्पीकर सिस्टम दिया गया है।
- खासतौर पर AX7L वेरिएंट में एक अतिरिक्त सबवूफर भी मिलेगा, जिससे बास और साउंड क्वॉलिटी और बेहतरीन हो जाएगी।
- इनकी डिलीवरी सितंबर 2025 के मिड से शुरू होगी।
म्यूजिक लवर्स के लिए स्पेशल कनेक्टिविटी
इस SUV का इंफोटेनमेंट सिस्टम Gaana ऐप से कनेक्टेड है। यानी कार में बैठकर सीधे डॉल्बी एटम्स म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।
किन-किन से होगी टक्कर
Mahindra XUV 3XO एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है। इसका सीधा मुकाबला इन कारों से होगा:
- Hyundai Venue
- Kia Sonet
- Tata Nexon
- Maruti Brezza
इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
XUV 3XO में तीन इंजन चॉइस मिलते हैं:
- 1.2L पेट्रोल
- 1.2L टर्बो पेट्रोल (TGDi)
- 1.5L डीजल इंजन
इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं।
टॉप फीचर्स
यह SUV सिर्फ साउंड सिस्टम ही नहीं बल्कि और भी कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आती है:
- पैनोरमिक सनरूफ
- 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन
- लेवल-2 ADAS
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- 360-डिग्री कैमरा
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
कंपनी का कहना
महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट (ऑटोमोटिव बिजनेस) आर. वेलुसामी ने कहा,
“हमारी कोशिश है कि एडवांस टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। XUV 3XO REVX में डॉल्बी एटम्स देना सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन है।”






