NEET PG 2025 Topper: ओडिशा के डॉ. पूशन मोहापात्रा ने AIR 1 हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने हाल ही में NEET PG 2025 का रिजल्ट जारी किया। इस बार ऑल इंडिया लेवल पर टॉपर बने हैं ओडिशा के डॉ. पूशन मोहापात्रा (Pooshan Mohapatra)। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 में से 707 अंक हासिल किए और AIR 1 पर कब्जा जमाया।
पढ़ाई और स्ट्रेटेजी
डॉ. पूशन ने अपनी इंटर्नशिप के साथ-साथ तैयारी की और मार्च 2025 में इंटर्नशिप खत्म होने के बाद पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस किया।
- रोज़ाना 10 से 12 घंटे स्टडी
- पिछले सालों के पेपर सॉल्व करना
- लगातार मॉक टेस्ट देना
- और वीडियो लेक्चर्स से रिवीजन करना
इन्हीं स्ट्रेटेजी और डेडिकेशन की बदौलत उन्होंने यह बड़ी सफलता पाई।
परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं
जब रिजल्ट आया तो डॉ. पूशन घर पर ही थे। उन्होंने अपनी बहन से रिजल्ट चेक करने को कहा। जैसे ही बहन और मां ने रिजल्ट देखा, घर में खुशी का माहौल छा गया। डॉ. पूशन ने कहा कि यह पल उनकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा है।
कहां से की पढ़ाई?
डॉ. पूशन मोहापात्रा ने SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कटक से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक वहीं इंटर्नशिप की और साथ ही PG एग्जाम की तैयारी भी जारी रखी।
उनकी यह उपलब्धि देशभर के स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।






