छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: खेत में किसान पर 14 फीट लंबे अजगर का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

राजनांदगांव। ग्राम पेंडरवानी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत में काम कर रहे किसान को 14 फीट लंबे अजगर ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, अजगर ने किसान माखन लाल साहू के पैर में कुंडली मार ली और गले को दबोच दिया।

तभी पास में काम कर रहे युवा किसान करण पटेल और चक्रधर कंवर ने किसान की चीखें सुनी और मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। दोनों ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को किसान से अलग किया। घायल किसान को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सचिव सतीश कोठारी ने इस घटना की पुष्टि की।

देखे वीडियों : –

यह भी पढे : Rajnandgaon: ब्राह्मणपारा में मृत गाय को घसीटकर ले गया निगम का अमला, वीडियो वायरल