ऑटोमोबाइल

दीवाली से पहले छोटी कारों पर 10% GST कटौती, जानिए कितनी होगी आपकी बचत

फेस्टिव सीज़न में कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने संकेत दिया है कि दीवाली से छोटी कारों पर GST कम किया जा सकता है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि “छोटी कार” की कैटेगरी में कितनी कीमत तक की गाड़ियां शामिल होंगी।

फिलहाल छोटी कारों पर 28% GST + 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है। चर्चा है कि इस टैक्स को घटाकर 18% GST + 1% सेस यानी कुल 19% टैक्स किया जा सकता है। यानी टैक्स में पूरे 10% की कटौती हो सकती है।

अगर ऐसा हुआ तो मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदना और भी आसान हो जाएगा।

कितनी होगी बचत?

मान लीजिए किसी कार की बेस कीमत (एक्स-फैक्ट्री प्राइस) ₹5 लाख है।

  • अभी 29% टैक्स जोड़ने के बाद ये ₹6.45 लाख की पड़ती है।
  • लेकिन अगर टैक्स 19% कर दिया गया तो कीमत घटकर ₹5.90 लाख हो जाएगी।

यानि खरीदार को सीधे ₹55,000 तक का फायदा मिल सकता है।

अगर कार की कीमत ₹10 लाख है, तो बचत ₹1.1 लाख तक जा सकती है।

₹6 लाख से कम कीमत वाली कारों पर संभावित बचत

मॉडलमौजूदा शुरुआती कीमत29% टैक्स (अब)19% टैक्स (संभावित)बचत
मारुति ऑल्टो K10₹4.23 लाख₹1,22,669₹80,370₹42,299
मारुति एस-प्रेसो₹4.27 लाख₹1,23,829₹81,130₹42,699
रेनो क्विड₹4.70 लाख₹1,36,300₹89,300₹47,000
टाटा टियागो₹5.00 लाख₹1,45,000₹95,000₹50,000
सिट्रोन C3₹5.25 लाख₹1,52,250₹99,750₹52,500
मारुति सेलेरियो₹5.37 लाख₹1,55,730₹1,02,030₹53,700
मारुति वैगनआर₹5.70 लाख₹1,65,300₹1,08,300₹57,000
मारुति ईको₹5.79 लाख₹1,67,910₹1,10,010₹57,900
मारुति इग्निस₹5.85 लाख₹1,69,650₹1,11,150₹58,500
हुंडई i10 निओस₹5.98 लाख₹1,73,420₹1,13,620₹59,800

निचोड़

अगर सरकार सच में GST को 28% से घटाकर 18% कर देती है, तो छोटी कारों पर ग्राहकों की ₹40,000 से ₹60,000 तक की सीधी बचत होगी।

फेस्टिव सीज़न में जहां लोग गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, यह कदम उनकी जेब पर बोझ हल्का कर सकता है।