Renault India ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Renault Kiger का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने कार को न सिर्फ नए कलर ऑप्शन और फीचर्स से अपडेट किया है, बल्कि इसके लिए एक्सेसरीज की एक लंबी रेंज भी लॉन्च की है। इन एक्सेसरीज को चार स्पेशल पैक में बांटा गया है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी पसंद का कॉम्बिनेशन चुनकर कार को और आकर्षक बना सकते हैं।
एक्सटीरियर में स्पोर्टी टच
नई Kiger अब पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखती है। इसके एक्सटीरियर में कंपनी ने कई खास एक्सेसरीज दिए हैं जिनमें बोनट स्कूप्स, ग्रिल इंसर्ट, बंपर गार्निश, फॉग लैंप गार्निश और बॉडी साइड क्लैडिंग जैसे ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा 16-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ कैरियर और ORVM गार्निश जैसी डिटेलिंग कार को और स्टाइलिश लुक देती है।
इंटीरियर में लग्जरी फील
इंटीरियर को भी ज्यादा आरामदायक और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है। इसमें सीट कवर, स्टीयरिंग कवर और आर्मरेस्ट ऑर्गेनाइज़र जैसे बेसिक ऑप्शंस के साथ-साथ एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे एडवांस फीचर्स भी जोड़े गए हैं। वहीं एयर प्यूरीफायर, डैश कैम और वेंटिलेटेड सीट कवर जैसी एक्सेसरीज इसे और मॉडर्न बना देती हैं।
चार खास एक्सेसरी पैक
Renault ने नई Kiger को कस्टमाइज करने के लिए चार पैक तैयार किए हैं। Attractive Pack कार को स्टाइलिश बनाता है, वहीं Essential Pack में जरूरी बेसिक एक्सेसरीज दी गई हैं। अगर आपको SUV वाला रग्ड लुक पसंद है तो SUV Pack बेस्ट रहेगा। वहीं, टेक-लवर ग्राहकों के लिए Smart Pack में मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से लैस एक्सेसरीज दी गई हैं।
दमदार इंजन ऑप्शन
नई Renault Kiger दो इंजन ऑप्शंस में आती है। पहला 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72 पीएस की पावर और 96 एनएम टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT का ऑप्शन मौजूद है। दूसरा इंजन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल है, जो 100 पीएस की पावर और 160 एनएम (MT) / 152 एनएम (CVT) टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
कीमत और मुकाबला
नई Renault Kiger की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.30 लाख से ₹11.30 लाख के बीच है। भारतीय मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Hyundai Venue, Maruti Brezza, Tata Nexon और Skoda Kushaq जैसी पॉपुलर SUVs से होगा।