टेक्नोलॉजी

Google Translate हुआ और भी स्मार्ट: Live Translate और Practice फीचर्स से आसान होगी भाषा सीखना

Google Translate अब सिर्फ ट्रांसलेशन ऐप नहीं रह गया है, बल्कि AI की मदद से यह और भी स्मार्ट बन गया है। कंपनी ने इसमें दो बड़े फीचर्स जोड़े हैं – Live Translate और Practice Mode।

1. Live Translate फीचर

अब अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग भी आसानी से बातचीत कर सकेंगे।

  • Translate ऐप खोलते ही नीचे बाईं ओर नया Live Translate आइकन दिखेगा।
  • इस पर टैप करते ही यूजर दो भाषाएं सेट कर सकता है।
  • इसके बाद जैसे ही कोई बोलेगा, ऐप तुरंत ही उसकी बात को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट कर देगा।

इसमें एक खास मैसेज बबल आइकन भी है। मान लो दो लोग आमने-सामने बैठे हैं, तो वे दोनों स्क्रीन पर अपनी-अपनी भाषा का अनुवाद देख पाएंगे। Google का कहना है कि यह फीचर AI की मदद से एक्सेंट, इंटोनेशन और बातचीत के पॉज तक पहचान सकता है।

2. Practice फीचर – Language Coach जैसा एक्सपीरियंस

दूसरा बड़ा अपडेट है Practice Mode, जो Translate ऐप को एक लैंग्वेज कोच बना देता है।

  • इसमें यूजर्स लिस्निंग और स्पीकिंग प्रैक्टिस कर पाएंगे।
  • Beginner हो या Advanced Learner, हर किसी के लिए यह प्रैक्टिस सेशन कस्टमाइज हो जाएगा।
  • Duolingo जैसे ऐप्स की तरह, इसमें आप सुनकर शब्दों को टैप कर सकते हैं या हिंट्स लेकर बोलने की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

Google का कहना है कि ये इंटरैक्टिव सेशन्स नए रिसर्च और स्टडीज के आधार पर डिजाइन किए गए हैं, ताकि यूजर्स तेजी से नई भाषा सीख सकें।

कहाँ मिलेगा ये अपडेट?

  • यह अपडेट अभी India, US और Mexico में रोलआउट हो रहा है।
  • Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यह फीचर मिलेगा।
  • शुरुआती बीटा वर्जन में, इंग्लिश बोलने वाले Spanish और French सीख पाएंगे, वहीं Spanish, French और Portuguese बोलने वाले यूजर्स को English प्रैक्टिस का ऑप्शन मिलेगा।