सिर्फ 2 लाख रुपये में घर लाएं Tata Altroz Facelift, जानिए EMI, कीमत और लोन डिटेल्स

भारत की मशहूर ऑटो कंपनी Tata Motors अपनी गाड़ियों को अलग-अलग सेगमेंट में पेश करती है। अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं तो टाटा की Altroz Facelift आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है।
अगर आप इसका बेस वेरिएंट लेना चाहते हैं और केवल 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो सवाल उठता है. आपको हर महीने कितनी EMI देनी होगी? चलिए आसान भाषा में समझते हैं।
Tata Altroz Facelift की कीमत (Price)
- एक्स-शोरूम प्राइस (दिल्ली): ₹6.89 लाख
- रजिस्ट्रेशन चार्ज: लगभग ₹56,000
- इंश्योरेंस: करीब ₹33,000
यानी इसकी ऑन-रोड प्राइस लगभग ₹7.78 लाख हो जाती है।
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद EMI कैलकुलेशन
अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी रकम यानी ₹5.78 लाख का लोन बैंक से लेना होगा।
मान लीजिए आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए लोन मिलता है।
इस हिसाब से आपकी मासिक EMI सिर्फ ₹9,304 आएगी।
कुल कीमत कितनी पड़ेगी?
- लोन राशि: ₹5.78 लाख
- ब्याज (7 साल में): लगभग ₹2.03 लाख
- कुल कार की लागत (ऑन-रोड + ब्याज): लगभग ₹9.81 लाख
यानी गाड़ी खरीदने के बाद अगले सात सालों में आप इसे धीरे-धीरे चुकता कर देंगे।
Tata Altroz Facelift का मुकाबला किनसे है?
प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz Facelift का सीधा मुकाबला इन गाड़ियों से होता है:
- Maruti Suzuki Baleno
- Toyota Glanza
- Hyundai i20
साथ ही कीमत के हिसाब से इसे कुछ कॉम्पैक्ट SUVs से भी टक्कर मिलती है।






