छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में 3 की मौत

महासमुंद 10 जून 2021। एक ही परिवार के छह लोगों के द्वारा ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी करने की घटना के बाद जिले से एक और बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। यहां पर सड़क दुर्घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अभी ये पता चल नहीं पाया हैं कि मृतक कौन थे और कहा जा रहे थे।
3 लोगों के मौत की पुष्टी हो पायी है। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है। वहीँ इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई हैं, जो कार मे फंसे शव और घायलों  को निकालने का काम कर रही है। खबर लिखें जाने तक 3 लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा हैं कि कार में तीन लोगों के अलावा और भी कुछ लोग सवार थे, जो घायल हो गए है। पुलिस कार में फंसे हुये लोगों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *