क्राइमदेश

लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में अदा कर रहे थे नमाज, 14 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु. कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करके मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार वह दो और व्यक्तियों को ढूंढ रही है, जो मंगलवार को नमाज में शामिल हुए थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने टी बोम्मनहल्ली मस्जिद से मंगलवार शाम को 14 लोगों को गिरफ्तार किया.’’

अधिकारी ने बताया कि 16 लोग नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए थे, लेकिन इसकी सूचना मिलने पर जब पुलिस वहां पहुंची, तब उनमें से दो भाग निकले. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के तहत धार्मिक जमावड़ा निषिद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *