अजब - गजबदेश

अलीगढ़- बहुत दिनों बाद मिली शराब तो बन गया शोले का वीरू

अलीगढ़. जनपद में एक युवक ने शराब पीने के बाद पानी की टंकी पर चढ़ कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. बताया जा रहा है कि काफी दिनों बाद शराब मिलने के बाद एक युवक ने जमकर शराब पी और घर पहुंचा. शराब पीने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया. उसके बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुद को शोले फिल्म का धर्मेन्द्र बताते हुए अपनी पत्नी को बुलवाने की जिद करने लगा. सूचना पर पहुंची पुलिस को उसे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.


रिपोर्ट के मुताबिक नशे के आदी युवक को जब कई दिन बाद शराब मिली तो वो शोले फिल्म का वीरू बन गया और पानी की टंकी पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि युवक का शराब पीने को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था. जिसके बाद युवक घर से निकल के पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गया. काफी देर तक वहां ड्रामा होता रहा. सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज अरविन्द व पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गए. युवक काफी देर तक ड्रामा करता रहा, उसकी पत्नी व बच्चों को भी बुलाया गया. काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद युवक को पानी की टंकी से उतारा जा सका. तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई.

पूरा मामला बन्नादेवी क्षेत्र के घुड़िया बाग का है जहां सराय लवरिया का रहने वाला शशि नाम का एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. वहां पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन युवक उतरने के लिए तैयार नहीं था. सूचना पाकर पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गई. उन्होंने भी काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने की कोशिश की. उसके बाद युवक की पत्नी को भी मौके पर बुलाया गया उसने भी काफी देर तक और दोनों बच्चों ने भी उसे समझाने की कोशिश की. लोगों ने युवक को पत्नी का भी हवाला दिया कि ‘तेरे को इतनी अच्छी पत्नी मिली है उस के लिए नीचे उतर आ.’ जिसके बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *