शहर में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने धरपकड़ अभियान तेज किया है। बसंतपुर पुलिस ने इसी अभियान के तहत 6 चाकूबाज व गुंडे बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेज दिया। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि इलाके में गुंड बदमाशों की निगरानी की जा रही है।
आपराधिक घटनाओं की आशंका पर सुरेंद्र बांसफोड़, अरम राजपूत, सौरभ मानिकपुरी, नरेंद्र सोनी, जितेंद्र कुमार साहू और गौरव यादव को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ धारा 151, 107, 116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा दूसरे थाना क्षेत्रों में भी पुलिस की टीम ने गुंड बदमाशों की कड़ी निगरानी का दावा किया है।