कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS :पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, महिला ने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला

खाना परोसने को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा। कोरबा जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर रातभर उसके ही शव के पास बैठी रही। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है।

बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में मैंने अपने पति की हत्या कर दी। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे। मंगलवार की रात को दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरिन ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए। जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे।
दोनो ने पहले साथ-साथ छककर पी शराब
बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी। पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे। इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी। उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था। दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था। मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया। हमले में वह भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रोती रही।
पति की जान गई पत्नी पहुंची जेल

वहीं बुधवार की सुबह आस-पास के लोग और मृतक के दोस्त ने इस बात की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची ने जब आरिन बाई से पूछताछ की तो उसने बताया साहब मैंने ही अपने पति को मार है। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *