प्रदेशबस्तर जिला

प्रशासन ने अचानक क्यों किया जगदलपुर के इस इलाके को सील

जगदलपुर। शहर के फेजरपुर शांति नगर में बेल्लूर  से आई एक (62) वर्षीय महिला की मौत के बाद शांति नगर इलाका सील कर दिया गया है.लाल चर्च से आगे दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय के सामने से फैजरपुर मार्ग को सील कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि महिला 10 मई को वेल्लोर तमिलनाडु से इलाज कर लौटी थी और उन्हें 28 दिन तक क्वारंटाइन में रखा गया था.आज सुबह उनकी मौत हो गई. प्रशासन को जानकारी मिलने के बाद एहतियातन इलाके को सील कर दिया गया है.

घर के अन्य सदस्यों सहित मृतिका के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.जांच उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा या की महिला कोविड-19 संक्रमित थी या नहीं.फिलहाल बोधघाट पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है.बताया गया की 10 मई को महिला वेल्लूर से पहुंची थी और उन्हें 8 जून तक यानी 28 दिन तक क्वारंटाइन में रहना था.

 इस बीच महिला की मौत हो गई है. बताया यह भी जा रहा है कि महिला किडनी बीमारी से ग्रसित थी हो सकता है इसी वजह से उनका निधन हुआ होगा.रेड ज़ोन से ट्रैवलिंग हिस्ट्री होने के वजह से प्रशासन एहतियात के तौर पर मामले पर नजर बनाई हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *