राजनांदगांव : – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए आम बजट को भाजयुमो शहर कोषाध्यक्ष साहिल गोलछा ने आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप बजट बताया । उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सभी हिस्सों के विकास को समर्पित बजट है । यह आगामी वर्षों की बुनियाद रखने वाला आम बजट है । यह बजट सभी वर्गों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है । यह बजट संभावनाओं से भरा हुआ है जिससे देश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे । यह बजट गौरवशाली, समृद्धशाली, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए है। बजट में 130 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का समावेश है। अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट बजट में बनाया गया है। यह बजट गरीबों को मजबूत बनाएगा और देश के युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का सृजन करेगा।
कोरोना के संकट के दौर में भी इस प्रकार का बजट सबका साथ और सबका विकास की परिकल्पना को साकार करेगा । देश में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क को बढ़ाने से देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा साथ ही टैक्स में बढ़ोतरी नहीं होने से आम जनता को राहत मिलेगी । हर गरीब के पास पक्का मकान हो , नल से जल आता हो , गैस की सुविधा हो , इन सभी पर विशेष ध्यान दिया गया है ।
गरीब,किसान,मध्यमवर्गीय हितों को ध्यान में रखकर तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज प्रस्तुत किए गए बजट के लिये मै
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूँ।