खेल

पंजाब के लिए खेलेंगे शिखर धवन, अश्विन को 5 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी का आज पहला दिन है। बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में आज 161 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। पहले दिन ऑक्शन में 10 मार्की खिलाड़ियों पर नजरे रहेंगी। इनमें भारत के चार और छह विदेशी प्लेयर्स हैं। 600 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। इसके अलावा 7 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से भी हैं। पहले दिन की नीलामी से जुड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए।

पंजाब के लिए खलेंगे शिखर धवन

सबसे पहली बोली शिखर धवन की लगी है। उनका ब्रेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। पंजाब किंग्स ने शिखर को 8.25 करोड़ में खरीद लिया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, राजीव शुक्ला समेत बोर्ड से जुड़े अन्य अधिकारी ऑक्शन की जगह पहुंच गए हैं। सभी टीमों के कोच और अन्य स्टाफ भी ऑक्शन टेबल पर हैं। कई लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *