राजनांदगांव। जिला पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से जिलेभर में पुलिस अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है। इसको लेकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में खलबली मच गई है। पुलिस ने इसके लिए जिले के सभी थानों और पुलिस चौकी से 25 टीमें बनाई है, जो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार को पुलिस ने 160 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
वहीं एक दिन पहले भी 61 वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा था। रविवार को फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने प्रेस कांफ्रेस लेकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब दो सौ से अधिक वारंटी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए जिले में पुलिस की 25 टीम गठित की गई है। जो अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ रही है। बचे वारंटियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वारंट जारी होते ही हुए फरार
एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि फरार स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने पुलिस सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अभियान चला रही है। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद से ये सभी फरार हो गए थे। इनकी खोजबीन कर गिरफ्तारी की गई है। जिले में करीब दो सौ से अधिक संख्या में वारंटी है। इसमें से 160 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
प्रेस कांफ्रेस में एएसपी महादेवा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले के सभी पुलिस राजपत्रित
अधिकारियों व थाना प्रभारियों को स्थाई वारंटो की तामिली के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ही जिलेभर में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
चोरी-लूटी व दुष्कर्म के आरोपित है
प्रेस कांफ्रेस में एएसपी संजय महादेवा ने बताया कि फरारी चल रहे वारंटियों में चोरी-लूट व हत्या सहित दुष्कर्म के आरोपित भी है। विभिन्ना अपराधों में न्यायालय से जारी स्थाई व गिरफ्तारी वारंट के कुल 160 वारंटों की तामिली किया गया है। आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया जाएगा। इस अभियान में पुलिस की 25 टीम विभिन्ना क्षेत्रों में वारंटियों की पतासाजी कर रही है। आने वाले दिनों में स्थायी वारंट व गिरफ्तारी वारंटों की गिरफ्तारी की जाएगी।