पानी टँकी निर्माण कार्य के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने भूमिपूजन किया

छुरिया। ब्लाक के ग्राम पंचायत बोईरडीह के आश्रित ग्राम तेंदुनाला में पानी टँकी निर्माण के भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी के अतिथि में विधिवत अर्चना पूजा अर्चना कर पानी टँकी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ।अध्यक्ष गीता घासी साहू ने बताया कि केंद सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना हैं जिसमें नल से घर घर पानी पहुंचाने का जिम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है। केंद्र सरकार घर घर स्वस्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही हैं।अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार पिछले दो साल में करोडों परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा चुकी हैं।योजना निरंतर प्रगति पर जारी हैं. इसके लिए केंद सरकार ने बजट में इस वर्ष 3 करोड़ 80 लाख परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लछ्य रखा है इसके लिए केंद सरकार ने 60 हजार करोड़ की राशि जारी की है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर कार्य कर रही हैं. इसके लिए अध्यक्ष गीता घासी साहू ने केंद सरकार का आभार जताया। नल जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन के अवसर पर छेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।