क्राइमराजनांदगांव जिला

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

राजनांदगांव- रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। खैरागढ़ थाना प्रभारी निलेश पांडे ने बताया कि भिलाई कोहका में रहने वाले मनीष वर्मा (33) निजी कार्यक्रम में खैरागढ़ के ग्राम राहुद आए थे। यहां से परिवार के सदस्यों के साथ वो कार से ही छिंदारी बांध घूमने गए। कार मनीष वर्मा चला रहा था। उसके साथ चार महिलाएं व दो बच्चे भी कार पर थे।बांध घूमकर सभी वापस लौट रहे थे। इस बीच पिपरिया के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे मनीष वर्मा को गंभीर चोट लगने से कुछ देर में मौत हो गई। कार में सवार चार महिला व दो बच्चों को भी चोट लगी। सभी को खैरागढ़ सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से चार लोगों को राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मर्ग कायम विवेचना कर रही है।। शादी का प्रलोभन और जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित युवक को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर चिखली पुलिस ने शहर के शांति नगर गली नंबर एक शीतला मंदिर के पास रहने वाले आरोपित मोहित पटेल (19) को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी विधिवत गिरफ्तारी की। आरोपित अपने घर पर ही छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपित मोहित पटेल के खिलाफ पाक्सो एक्ट कायम कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *