राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ किसी ने ऑडियों बनाकर वायरल किया. जिसे कुछ कांग्रेसियों द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया. जब इस बात की जानकारी भाजपा नेताओं को हुई तो सोशल मीडिया में आरोप प्रत्यारोप चलते रहा।

भाजपा नेताओं ने इस ऑडियों को फर्जी बताते हुए इसे षड्यंत्र करार दिया है और इसकी भाजपा जिला अध्यक्ष मधूसुदन यादव, तरूण लहरवानी, अरुण साहू, प्रशांत गुप्ता, कमलेश लहरे ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी को इस फर्जी ऑडियों की जांच हेतु शिकायत की है. वहीं भाजपा निर्वाचन अभिकर्ता एवं हाईकोर्ट ऐडवॉकेट चंद्रशेखर यादव ने पुलिस थाना खैरागढ़ में एक शिकायत पत्र देकर ऑडियों की जांच करने आवेदन दिया है।

