क्राइमरायपुर जिला

2 दर्जन से अधिक बाइक चोरी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार

रायपुर। दुर्ग जिले में कई स्थानों से 25 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्‍यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना में एक नाबालिग भी शामिल है। बता दें कि वाहन चोरी के आरोपितों को पकड़ने के लिए एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।ये आरोपित मास्टर चाबी का उपयोग करने के साथ ही अन्य तरीके आजमा कर वारदात के आधार पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए वाहनों के नंबर प्लेट बदल देते थे। इतना ही नहीं चोरी किए वाहन को छिपा कर रखने के लिए कई पार्किंग व अन्‍य स्‍थानों का उपयोग करते थे। आरोपितों के पास से चोरी की कुल 25 नग दोपहिया वाहन, जिसकी कीमती करीब 10,00,000 रुपये आंकी गई है, उसे पुलिस ने जब्‍त कर लिया है।

आरोपितों के खिलाफ खमतराई, गंज डीडी नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा, माना, सिविल लाइन, मौदहापारा, कोतवाली, दुर्ग थाना नेवई, दुर्ग थाना छावनी में अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना खमतराई के भनपुरी तिराहा के पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने के उद्देश्‍य से ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व खमतराई थाना की संयुक्‍त टीम ने मौके पर जाकर आरोपित को पकड़ा। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम टिकेश्वर देवांगन निवासी गोंदवारा खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया।वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकेश्वर देवांगन से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को थाना खमतराई क्षेत्र से चोरी करना बताया। टीम द्वारा आरोपी टिकेश्वर देवांगन से चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपने अन्य 5 साथियों के साथ मिलकर कई दोपहिया वाहनों को चोरी करना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी जाफर शफीक, राजेश साहू, रोशन सिंह, खिलेश्वर साहू उर्फ नानू एवं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपितों में टिकेश्वर देवांगन पुत्र स्व. रामसहाय देवांगन (27) निवासी गोंदवारा बस्ती बसंत विहार थाना खमतराई रायपुर, जाफर शफीक पुत्र अब्दुल रशीक (34) निवासी संतोषी नगर चैरसिया कालोनी थाना टिकरापारा, राजेश साहू पुत्र भरत लाल साहू (22) निवासी बाजार चैक उरकुरा थाना खमतराई, रोशन सिंह पुत्र हरि किशोर (21) निवासी उरकुरा अल्फा विहार महतारी नगर खमतराई, खिलेश्वर साहू उर्फ नानू पुत्र रामखिलावन साहू (20) निवासी गणपति नगर चंगोराभाठा थाना डीडी नगर और एक नाबालिग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *