राजनांदगांव : लखोली निवासी युवक ने की हत्या, मामला प्रेम प्रंसग का , प्रेमी की मौत, पत्नी घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बालोद. जिले के रनचिराई थाना अंतर्गत ग्राम सकरौद में मटिया पोंडी निवासी मुरलीधर सिन्हा पिता देवलाल सिन्हा (22 साल) की हत्या हो गई। दरअसल यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। मटिया पोंडी निवासी मुरलीधर का संतोषीनगर राजनांदगांव निवासी तारणी गेंड्रे 25 साल के साथ प्रेम प्रसंग था। इस घटना की जानकारी मिलने के साथ तारणी के पति लक्ष्मण गेंड्रे को पता चला तो राजनांदगांव से सकरौद आकर शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर आकर सकरौद के एक घर में रह रहे मुरलीधर व तारणी के शरीर में चाकू से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में मुरलीधर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तारणी को गंभीर घायल हालत में गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालात को देखते हुए उसे राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ साल से मुरलीधर सिन्हा का तारणी के साथ प्रेम प्रसंग था। तारणी की शादी भी 6 साल पहले ही राजनांदगांव के लक्ष्मण के साथ हुआ था। तारणी के दो बच्चे भी हैं एक 3 साल व एक आठ माह का। बच्चों को अपने पति के पास छोड़कर मुरलीधर के साथ दो सप्ताह पहले ही वह घर छोड़कर भाग गए थे। गुरुवार को दोपहर ही दोनों मोटरसाइकिल से सकरौद अपने रिश्तेदार के घर आए और रात में खाना खाकर आराम किया। तभी शुक्रवार की सुबह 5 बजे तारणी के पति लक्ष्मण सकरौद आकर धारदार चाकू से मुरलीधर के ऊपर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व तारणी के बीच प्रेम प्रसंग था। तारणी अपने पति को छोड़कर मुरलीधर के साथ सकरौद आ गया था। तारणी के पति को यह बात अच्छा नहीं लगा और शुक्रवार की सुबह 5 बजे सकरौद आकर मुरलीधर के शरीर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे मुरलीधर की मौत हो गई। वहीं तारणी पर भी चाकू से हमला किया। उसे घायल हालत में राजनांदगांव जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल पर एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी राजेश बागड़े, रनचिराई थाना प्रभारी यामन देवांगन, अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव व सायबर सेल की टीम मौजूद रही।





