नई दिल्ली/ दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को निकाली गई शोभा यात्रा पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवक असलम पर पहले से ही धारा 324/188/506/34 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज है, इसके साथ ही 14 अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं,फ़िलहाल सभी आरोपियों से मामले की पूछताछ चल रही है,
घटना का मुख्य आरोपी असलम की हुई पहचान-हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाले 20 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी हुई है, युवक की पहचान मोहम्मद असलम पिता खोदू असलम अली के रूप में हुई है, जो सीडी पार्क झुग्गी का रहने वाला है इस वारदात में इस्तेमाल एक पिस्टल भी बरामद कर लिया है,
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की शांति की अपील- पूरे मामलें की गंभीरता से जांच की जा रही है,साथ ही मेरठ में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, मेरठ कोतवाली के सीओ अरविंद चौरसिया का बयान सामने आया है कि स्थिति उत्पन्न होने पर कार्रवाई की जा सकती है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की है…..