रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक घर से शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये की चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार राजधानी के वीआइपी रोड स्थित शादी वाले घर से विवाह के दौरान लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नगर निवासी जमीन कारोबारी की बहन की शादी के दौरान नकदी एक लाख 90 हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। आधी रात को शादी घर के कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ओडिशा के बराती गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।
गाड़ी खड़ी करने की मामूली बात पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तारराजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर चाकू से हमला करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद दाउद खान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फूल चौक नयापारा स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करता है, 12 अप्रैल को दोपहर में प्रार्थी के प्रिंटिंग दुकान में एक ग्राहक आया, जिसने अपना नाम संजय मिश्रा बताया और अपनी दोपहिया वाहन को प्रार्थी के दुकान में ही काम करने वाले सारिक के घर के सामने खड़ा कर दिया। इसी बात से सरफराज उर्फ शिब्बु पुत्र मोहम्मद सलीम (35) नामक व्यक्ति संजय मिश्रा से झगड़ा विवाद करने लगा, जिसकी सूचना संजय मिश्रा द्वारा दाउद को दी गई।
दाउद ने सरफराज को जाकर समझाने का प्रयास किया तो वह काफी आक्रोशित होकर दाउद को गालियां देते हुए हमारे बीच में आकर होशियारी मारता है, कहते हुए धारदार चाकू से पेट में वार कर प्राणघातक हमला किया। इस दाउद ने बचने का प्रयास किया तो उसके सीने में बाएं तरफ चाकू लगा, जिससे खून निकलने लगा। इस पर आरोपी सरफराज के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध किया गया।