कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

नहर में मिला युवक को शव, दोस्तों के साथ गया था घुमने, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर में एक युवक का शव नहर से मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ घुमने गए युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने पता तलाश की।

युवक के दोस्त उसके संबंध में अलग-अलग जानकारी देते रहे। पुलिस व गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगाई गई। देर शाम युवक का शव रूद्री बैराज से निकलने वाली नहर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांकेर के कोदगांव भावेश देवांगन (20) शनिवार सुबह दस बजे अपने मित्र यशवर्धन निवासी संजय नगर कांकेर और उमाशंकर निवासी सिंगारभाट के साथ कोदागांव से मोटर साइकिल पर निकाला था। तीनों दोस्त धमतरी पहुंचे थे। यहां वे अपनी रिया नाम की फ्रेंड से मिले, जो कांकेर की रहने वाली है और धमतरी में कोचिंग कर रही है। इसी दौरान उनके दो और मित्र विकास निवासी कांकेर और एक अन्य युवक यानिस भी वहां आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *