छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिलाराजनीति

भाजपा पार्षद दल ने की प्रदेश अध्‍यक्ष से श्री साय से मुलाकात

राजनांदगांव। सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष श्री विष्‍णुदेव साय जी राजनांदगांव के प्रवास पर रहे है। इस दौरान नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्‍व में भाजपा पार्षद दल ने उनसे मुलाकात की। काफी देर तक प्रदेश अध्‍यक्ष ने पार्षदों से स्‍थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष श्री साय से भेंट काफी महत्‍वपूर्ण रही। इस दौरान उनसे संगठन सहित निकाय क्षेत्र की समस्‍याओं और विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हुई। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश अध्‍यक्ष ने पार्षद दल से विस्‍तृत चर्चा की। इस दौरान उन्‍हें शहर में बदहाल सफाई व्‍यवस्‍था, पेयजल संकट, बाधित विद्युत आपूर्ति जैसी कई समस्‍याओं से अवगत कराया गया। अध्‍यक्ष श्री साय ने पार्षदों का मार्गदर्शन भी किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के साथ पार्षद विजय रॉय, सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, शिव वर्मा, गप्पू सोनकर, आशीष डोंगरे, श्रीमती खेमिन राजेश यादव, श्रीमती मधु बैद, अरुण दामले, जीवन चतुर्वेदी, राजू वर्मा, देवल वल्याणी,नरेंद्र हंसा व अन्‍य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *