छत्तीसगढ़देशराजनीतिरायपुर जिला

रमन‍ सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, छत्‍तीसगढ़ में संगठन के कार्यों की दी जानकारी,

आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से सौजन्य भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से अवगत कराया। साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया। pic.twitter.com/85J2SiOZCa

— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 29, 2022

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंंत्री डा रमन सिंह ने आज दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रमन सिंह ने पीएम मोदी को चार राज्यों में भाजपा की जीत की बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों से भी अवगत कराया। रमन सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की तिथि बढ़ाने पर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।

इधर, दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर कांग्रेस ने साधा निशाना है। कांग्रेस ने कहा, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धान से एथेनॉल बनाने पर क्या चर्चा हुई?राज्य के वरिष्ठ नेता होने के नाते राज्य के केंद्र सरकार के पास 55000 करोड़ लंबित होने पर क्या चर्चा हुई? पीएम मोदी से छत्तीसगढ़ के हितों के बारे में चर्चा की या हर बार की तरह मुनि बाबा बने रहे?

इधर रमन सिंह की प्रधानमंत्री मोदी से हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल पूछा है कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान रमन सिंह ने प्रदेश हित के किस मुद्दे पर उनसे चर्चा की है, उसकी जानकारी जनता को देनी चाहिये। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूछा है कि प्रदेश में धान का उत्पादन बहुतायत हो रहा है, तो क्या धान से एथेनॉल बनाने को लेकर उनकी कुछ चर्चा हुई?

इससे पहले मिशन-2023 की तैयारियों को लेकर दिल्‍ली पहुंचे छत्‍तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ करीब दो घंटे तक मंथन किया। प्रदेश संगठन की तरफ से 100 पेज का एक प्रजेंटेशन तैयार किया गया था, जिसमें यह बताने की कोशिश की गई कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत कैसे होगी। इस बैठक में केंद्रीय संगठन ने साफ कहा कि आंदोलन के माध्यम से जनता की बात को उठाएं और सरकार को सक्रियता और गंभीरता के साथ घेरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *