0 भाजपा जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख लोग रहे उपस्थित
राजनाँदगाँव।
छत्तीसगढ़ विद्युत् संविदा कर्मियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार की दोपहर स्थानीय जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी उनके विरोध को अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव भी उपस्थित रहे । उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि आपकी मांग जायज है और कांग्रेस की दमनकारी सरकार के खिलाफ आपके इस विरोध में भाजपा हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उक्त मांगों को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में भी शामिल किया था लेकिन भूपेश बघेल अपना वादा भूल कर संविदा कर्मियों पर अत्याचार कर रहे हैं जिसका भरपूर विरोश किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए और यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजयुमो कलेक्ट्रेट के भीतर ही उग्र प्रदर्शन करेगी । पिछले दिनों संविदा कर्मी भाइयों पर होने वाला लाठीचार्ज भी सरकार की दमनकारी नीतियों को दर्शाता है जिसका लगातार विरोध किया जाएगा । इस दौरान प्रमुख रूप से नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु , पार्षद मणिभास्कर गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष देवाशीष झा , आशीष डोंगरे , विवेक शर्मा , मंत्री पिंटू वर्मा , ज्ञानेश गुप्ता , शिवम् यादव, संयम शर्मा , जय शर्मा , लक्ष्मीकांत साहू , कमलेश प्रजापति ,आशुतोष सिंह , चेतन यादव , जश्मीत सिंह भाटिया , सूरज नायक , मोनू खोब्रागढ़े , मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव , आशीष जैन , आदित्य पराते , साहिल गोलछा , रवि साहू , नितेश नायक , प्रवीण शुक्ला ,सोहन चौरसिया , सोमेश मानिकपुरी , सत्यम मिश्रा , विजेंद्र प्रताप , टिकेश्वर ठाकुर , अभिषेक यदु , अमितेश झा , कृष्णा निषाद ,पंकज वर्मा , विकास साहू ,गीतेश्वर श्रीवास , दामन पदाम , प्रदीप दास, भूपेश पराते, नरेंद्र यादव , राघव ठक्कर,रोहित सिन्हा , प्रजव्वल गुप्ता , कुशाल यादव , अशोक सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 ये हैं प्रमुख मांगें ( बॉक्स में )
छत्तीसगढ़ विद्युत् संविदा कर्मियों की प्रमुख दो सूत्रीय मांगें हैं जिनमे छत्तीसगढ़ संविदा कर्चारियों को नियमित करना एवं विद्युत् कार्य करते हुए शहीद हुए भाइयों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देना प्रमुख हैं।