मरवाही निवासी शमा परवीन अपनी जमीन का जल्द नामांतरण होने से बहुत खुश है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा लगभग 1 माह पूर्व जमीन खरीदी गई थी, जिसका नामांतरण जल्द हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्व कार्यालय मरवाही के अधिकारी कर्मचारियों का कार्य बहुत अच्छा है तथा उन्हें यह कार्य कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्हे पर्ची पट्टा भी प्राप्त हो गया है। बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की उपस्थिति में विगत 5 मई को उन्हे किसान किताब वितरण किया गया है।