छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल(CGBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम इसे जारी किया। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट लिस्ट भी जारी की। 10वीं की परीक्षा में कांकेर की सोनाली बाला ने 98.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टाप किया है। वहीं 12वीं में रितेश साहू टापर रहे। विद्यार्थी छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
10वीं और 12वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने एक फिर मारी बाजी है। 10वीं में कांकेर की सोनाली बाला और रायगढ़ की सुमन पटेल ने टाप किया है। वहीं 12वीं में रायगढ़ की कुंती साव टापर रही। 12वीं में बालोद के अलावा बेमेतरा, बालौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग के चार फर्स्ट पोजिशन पर है।




