राजनांदगांव । बीते दिनों अस्पताल में एक डॉक्टर और कांग्रेसी नेता के बीच विवाद का मामला सामने आया था , जिसके बाद आज आदिवासी समाज ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।
आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने राजनांदगांव प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीते दिनों में डॉक्टर नीलेश नाग के साथ कांग्रेसी नेता के द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी अधिकारी के नाम एक ज्ञापन में कही है। आदिवासी समाज ने अपने ज्ञापन में कहा है कि बीते 13 मई की देर रात डॉक्टर नीलेश नाग के साथ कांग्रेसी नेता ने गाली गलौज और मारपीट किया है , जिससे डॉक्टर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। वहीं घटना की खबर मीडिया में फैल जाने से आदिवासी समाज को गहरा आघात लगा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आदिवासी समाज ने इस मामले में मारपीट गाली-गलौज शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कराने के आरोप में कांग्रेसी नेता को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत 3 दिन में गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है और कार्रवाई नहीं होने पर समाज के लोगों ने आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।