नवगठित तहसील सकोला के अस्तित्व में आने के बाद यहां लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की सेवाएं जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं तहसील कार्यालय सकोला में प्रारंभ हो गया है। तहसील सकोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागरिक राजस्व से संबंधित कार्यो एवं अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ ऑनलाइन पोर्टल द्वारा आवेदन देकर प्राप्त कर सकते है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासन-प्रशासन की बीच की दूरी को कम करने के लिए 31 मार्च 2022 को अपने रायपुर निवास कार्यालय से चार नए अनुविभाग और 23 नए तहसीलों का वर्चुअल शुभारंभ किया था। इनमें अनुविभागीय कार्यालय मरवाही और तहसील सकोला भी शामिल है।