राजनांदगांव – कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक आम सभा की बैठक रविवार को शहर बिलासपुर के इंटरसिटी होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्रा एवं महासचिव अविनाश सेठी सहित संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने कराते की वार्षिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। आगामी दिनों में खिलाडय़िों को कैसे मंच प्रदान किया जाना है इसको लेकर अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने रायशुमारी की। इस सामान्य सभा में आगामी दिनों में होने जा रहे आल इंडिया कराते चैंपियनशिप को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में 15 जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें 15-16 जुलाई को होने जा रहे ऑल इंडिया कराते चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर भी विचार विमर्श किया गया, आगामी टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल होने वाले हैं। बहतराई स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में 15,16 जुलाई को यह प्रतियोगिता संपन्न होगी जिसमें कई राज्यों के अलावा सेना से जुड़े आई.टी.बी. पी., सी. आर.पी. एफ,,असम राइफल के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। आमसभा की बैठक के दौरान एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। एवं नये छ.ग. पदाधिकारियों का चयन किया गया । जिसमें पूर्व के सहसचिव राजनांदगांव सेसाई आदिल खान को उनके कार्यो को देखते हुए उन्हें छ.ग. कराते उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया व छ.ग. कराते रेफारी व जज का चेयरमैन नियुक्त किया गया । इस उपलब्धी के लिए राजनांदगांव शहर के अध्यक्ष श्री के.के. डेहरिया जी व उपध्याक्ष सेसाई लखन गजभिये व उपाध्यक्ष सेसाई शेख अलीम व राजनांदगांव कराते संघ के सभी पदाधिकारियों ने सेसाई आदिल सर को बधाई दी व बच्चों को नेशनल में काफी ज्यादा मेडल लाने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया ।
राजनांदगांव कराते एसोसिएशन के सचिव सेसाई आदिल खान रॉयल कराते एकेडमी के सभी बांचों में नेशनल की तैयारी मे बच्चों को कराते की टैकनिक सीखा रहे है ताकि राजनांदगांव के सभी खिलाड़ी कराते में नेशनल में मेडल हासिल कर सके । व राजनांदगांव का नाम नेशनल में भी बढ़ा सके ।
छ.ग. कराते बॉडी की सालना बैठक में छ.ग. कराते के लिए जिस बॉडी का गठन किया गया उसके नाम इस प्रकार है, कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया (काई) छ.ग. के काई के पदाधिकारीगण श्री सुशील चन्द्रा जी छ.ग. कराते अध्यक्ष, महासचिव श्री अविनाश सेठी छ.ग. कराते महासचिव, छ.ग. कराते उपाध्यक्ष श्री आदिल खान, उपाध्यक्ष श्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष श्री नितिन सिंह, व कोषाध्यक्ष छ.ग. श्री खेत्रो महानंद, सहसचिव श्री अमित मंडल, इन्हें छ.ग. कराते की नई जिम्मेदारी सौपी गई । छ.ग. कराते एसोसिएशन जो नेशनल काई चैम्पियनशीप करावा रहा है जो कि छ.ग. ओलिपिंक संघ से कराते एसोसिएशन ऑफ छ.ग. रजिस्ट्रर्ड है । इसकी सारी रूपरेखा छ.ग. ओलिपिंक संघ द्वारा संचालित की जा रही है । यह जानकारी राजनांदगांव कराते एसोसिएशन के सचिव सेसाई आदिल खान द्वारा दी गयी है ।