नमूनों की फिर से होगी हजामत
प्रार्थना सभा बाद हुई सब की पेशी
राजनांदगांव। टीवी संस्कृति ने आज स्कूली बच्चों को कहां से कहां पहुंचा दिया है। फिल्मों और मोबाइल ने भी अजीबोगरीब शौक को एक रोग की भांति जकड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। कोई ‘माइक टायसन’ तो कोई ‘अंडरटेकर’ बन घूम रहे हैं। प्रार्थना सभा के बाद आज ऐसे सभी नमूनों की पेशी हुई। अब इनकी फिर से हजामत होगी।
शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा के प्राचार्य राजेश शर्मा ने आज ऐसे तमाम विद्यार्थियों की पेशी लेते हुए कहा कि ये नमूनेदार हजामत बिल्कुल नहीं चलेगी। कुछ टेटू वाले बच्चों को भी हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का महानतम लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ ज्ञान प्राप्त करना होना चाहिए। इस तरह के विचित्र शौक न सिर्फ एक नशा है बल्कि व्यक्ति को मानसिकतौर पर अपाहिज भी बना देता है। श्री शर्मा ने समझाइश देते हुए बच्चों से कहा की अभिभावक आप सभी को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं। इस तरह के नमूने पेश कर आप स्वयं को धोका देने का काम बंदकर केवल और केवल विद्या ग्रहण का आनंद लीजिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करें सीखने के लिए, स्वयं को विकसित करने के लिए और रही बात रोजी-रोजगार की तो उसका ख्याल तो ज्ञान स्वयं कर लेगा।
इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती अर्चना साहू, श्रीमती कमलेश्वरी चंदेल, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती नीलम सिंह, सुश्री दिव्या वर्मा, रामप्रसाद देवांगन, किसन सिंग सोरी, राकेश साहू, सुरेश कुमार, मनीष शर्मा, योगेंद्र सिंह ठाकुर, उपस्थित थे।