पिता ने डबरी में डूबाकर दो मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद फांसी लगा ली

रायगढ़। पिता ने डबरी में डूबाकर दो मासूम बेटे की जान ले ली। इसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों पिता-पुत्रों के शव बरामद कर लिया है। घटना की मुख्य वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। घटना चक्रधर थाना क्षेत्र की है।
ग्राम भुइयापारी के रहने वाला नरेश गुप्ता (35) वर्ष खेती किसानी काम करता था। रविवार को काम पर नहीं गया था। अपनी पत्नी, एक बेटी सिम्मी (03) बेटा शौर्य (05) के साथ घर पर था। दोपहर 12 बजे नरेश ने अपनी पत्नी को उडीसा रोड स्थित डबरी में नहाने जाने की बात बोलकर दोनों बच्चों के साथ घर से निकला था। करीब दो घंटे के बाद भी नरेश बच्चों को लेकर वापस घर नहीं लौटा। तब उसकी पत्नी ने अपने भतीजे को तालाब जाकर पता करने के लिए कहा। दो भतीजों ने तत्काल डबरी के तरफ गए। तब पचरी के पास डबरी के अंदर सिम्मी का शव को देखा। कुछ दूर पर शौर्य के शव पर नजर पड़ी। दोनों बच्चों के शव को देखकर दोनों भतीजे घबरा गए। वहां नरेश गुप्ता नहीं था। आसपास तलाश की गई। डबरी किनारे पीपल के पेड़ में नरेश फांसी के फदे पर लटकते हुए मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद दोनों भतीजों ने दौड़ते हुए घर गए। स्वजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। यह खबर पूरे गांव फैल गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। चक्रधर थाने पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। डबरी के अदंर से दोनों बच्चे के शव को बाहर निकाले। फिर पेड़ से नरेश के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव की तलाशी ली गई, लेकिन किसी प्रकार के सुसाइड नोट नहीं मिला। इसके बाद तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। चक्रधर पुलिस ने मृतक नरेश की पत्नी से पूछताछ की, लेकिन उसकी पत्नी ने भी घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पाई। नरेश के साथ किसी प्रकार के अनबन नहीं था।
पुलिस ने बताया कि दोनों मासूम बच्चे और पति नरेश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सदमे में है। वह घटना के संबंध में कुछ नहीं बता पा रही है। इसलिए अभी ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है। इससे मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतक नरेश के भतीजों ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2 बजे डबरी में पहुंचे। तब वहां आसपास कोई नहीं था और न ही कोई गांव के व्यक्ति थे। डबरी के मेड़ पर नरेश चाचा का चप्पल मिला। फिर आसपास खोजबीन शुरू की। तब उनका शव पेड़ के डंगाल में फांसी से लटकते मिला। जिसे देखकर घबरा गए थे। वहां से भागते हुए घर पहुंचे।
0 घरेलू विवाद की संभावना
पुलिस ने बताया कि संभवता नरेश गुप्ता ने अपने दोनों बच्चों को पानी में डूबाकर मार डाला होगा। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि नरेश और उसकी पत्नी से घरेलू बात को लेकर विवाद होता है। इसके कारण उसकी पत्नी बीच में घर से बाहर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।






