राजनांदगांव । विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करने में भी लग रही है।
सोमवार से भाजपा कार्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने जा रहा है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के अलावा प्रदेश स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ ही पार्टी की रीति-नीति से भी अवगत कराएंगे। इतना ही नहीं चुनाव में मतदाताओं का साधने का मंत्र भी दिया जाएगा।
जिले के कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिला भाजपा कार्यालय में चार से छह जुलाई तक होगा। पहले दिन सुबह 11ः30 बजे से इसका शुभारंभ होगा। इसमें आत्मनिर्भर भारत पर सांसद संतोष पांडे कार्यक्रताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दूसरे सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास पर दोपहर 12ः30 बजे से 1ः30 बजे तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा प्रशिक्षण देंगे। तीसरा सत्र दोपहर 2ः45 से 3ः45 तक का होगा। इसमें मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग पर प्रदेश मीडिया के संयोजक रसिक परमार विषय रखेंगे।
मोदी काल में बदलाव पर होगी बातः तय कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन का चौथा सत्र दोपहर 3ः45 से शाम 4ः45 बजे तक का रहेगा।
इसमें पिछले आठ वर्षों में केंद्र की अंत्योदय वाली पहल पर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव मार्गदर्शन देंगे। पंचम सत्र में शाम पांच से छह बजे तक चलेगा जिसमें मोदी के कार्यकाल वर्ष 2014 के बाद देश में आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर दुर्ग के सांसद विजय
बघेल वक्ततव्य देंगे। पहले दिन का अंतिम सत्र शाम सात बजे तक होगा। इसमें भारत वैश्विक परिदृश्य पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह अपना उद्बोधन देंगे।
इंटरनेट मीडिया की भूमिका भी बताएंगेः प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन यानी मंगलवार को अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा। इसमें इंटरनेट मीडिया की समझ व भूमिका विषय पर भी पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। पार्टी के जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने बताया कि पांच जुलाई को पहला सत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा जिसमें हमारा विचार परिवार विषय पर हेमंत नाग अपना विचार रखेंगे। उसके बाद दोपहर 12 तक होने वाले द्वितीय सत्र में अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य जगन्नााथ पाणिग्रही विस्तार से अपनी राय रखेंगे। इसी तरह तृतीय सत्र 12ः15 से 1ः15 तक में आज के भारत की मुख्य विचारधारा और हमारी विचारधारा विषय पर सह प्रभारी प्रशिक्षण विभाग के अवधेश कुमार जैन अपने विचार रखेंगे। चतुर्थ सत्र में दोपहर 2ः30 से 3ः30 तक इंटरनेट मीडिया की समझ और उसमें हमारी भूमिका विषय पर आईटी सेल एवं इंटरनेट मीडिया के प्रदेश संयोजक दीपक म्यस्के अपने विचार रखेंगे।पंचम सत्र में 3ः30 से 4ः30 तक भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ विषय पर प्रदेश मंत्री विजय शर्मा का उदबोधन होगा। षष्टम सत्र शाम से छह बजे तक प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य एवं भाजपा की भूमिका विषय पर बिलासपुर सांसद अरुण साव अपने विचार रखेंगे। सप्तम सत्र में शाम छह से सात बजे तक बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व विषय पर सांसद चंद्रशेखर साहू अपने विचार साझा करेंगे।