खमतराई थाना पुलिस ने नकली मोबिल आयल बनाने वाली कंपनी में छापा मार कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। नामी कंपनियों के नाम का लेवल लगाकर नकली माेबिल आयल बनाता था। पुलिस ने आरोपित की कंपनी से से करीब 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाइन नकली इंजन आयल जब्त किया। आरोपित शंकर नगर निवासी अगनदीप छाबड़ा के खिलाफ कापी राइट एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
आयल और ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बे जब्त किए है। ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में लूज आयल की पैकिंग कर बिक्री का बड़ा खेल करीब तीन महीने से चल रहा था। इसका नुकसान आम जनता को भी उठाना पड़ रहा। उनके गाडि़यों का एवरेज और लाइफ दोनों कम हो रही।

खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरु कृपा ट्रेडिंग के संचालक द्वारा नकली इंजन आयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरु कृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पावर एवं बस्टर के आधा लीटर, एक लीटर और पांच लीटर के डिब्बों सहित आठ ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन आयल होना पाया गया।
नकली आयल में ल्बूरीकेट्स (चिकनाई) कम होता है। इससे इंजन गरम होता है। इंजन को पार्ट्स गर्म होते हैं। इससे क्लिच प्लेट चिपक जाती हैं। हाफ सेंटर कट जाता हैं कभी-कभी तो इंजन पूरी तरह सूख जाता है, जिससे इंजन ड्राय हो जाता है।- बाइक की सर्विस के दौरान यदि नकली इंजन डाल दिया जाए तो वाहन का इंजन एक माह के अंदर ही सील हो जाता है। इससे लोग ठगी का शिकार होते हैं। नकली आयल से बाइक सहित अन्य छोटी-बड़ी गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। अक्सर लोगों का ध्यान इंजन में डाले गए नकली आयल पर नहीं जाता है। वह वर्तमान स्थिति में गाड़ी ठीक कराने की सोचते हैं।