राजनांदगांव – शहर के जाने माने तथा मैढ छत्रिय स्वर्णकार समाज के संरक्षक, राजनांदगांव राजस्थानी सोनी समाज के प्रतिष्ठित हस्ती श्री चम्पालाल जी सोनी का देहांत आज सुबह 23 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 5 बजे सिंघोला मे हो गया ।
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए है। राजनांदगांव के सराफा बाजार तथा सदर बाजार क्षेत्र मे वे चम्पा काका के नाम से प्रसिद्ध थे। वे लोगो के सुख दुंःख मे सदैव आगे रहते थे। विगत् 3 वर्षों से वे यहां से 8 किमी दूर ग्राम सिंघोला मे निवासरत् थे। वे नथमल तथा दुलीचंद सोनी के पिता थे। उनके निधन से स्थानीय स्वर्णकार समाज मे शोक की लहर छा गई।
सराफा संघ के अध्यक्ष अनिल बरडिया एवं भूतपूर्व अध्यक्ष राजेश बैद ने श्री चम्पालाल सोनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत् आत्मा की शांति हेतु इश्वर से प्रार्थना की।