राजनांदगांव- नगर साहू संघ राजनांदगांव का निर्वाचन 31 जुलाई दिन रविवार को सुबह 10 बजे जिला साहू सदन जिला चिकित्सालय के सामने राजनांदगांव मे होगा।
एक प्रेस विज्ञप्ति मे जिला महामंत्री-अमरनाथ साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष कमलकिशोर साहू के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन मे जिला साहू संघ के पंजीकरण अधिनियम के तहत निर्वाचन कराया जा रहा है जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना अनुसार कुल 8 पदो पर चुनाव होना है जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दो, संगठन सचिव, सहसचिव दो, उपकोषाध्यक्ष, व अंकेक्षक शामिल है, सामाजिक नियमानुसार सचिव व कोषाध्यक्ष का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। इस निर्वाचन मे नगर-निगम क्षेत्र के वार्ड ईकाई के कुल 236 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते है। निर्वाचन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन दल का गठन किया गया है जिसमे पर्यवेक्षक विवेक साहू जिला कोषाध्यक्ष, मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र साहू जिला उपाध्यक्ष, सहायक निर्वाचन अधिकारी हेमंत साहू तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव, श्रीमति तारा साहू उपाध्यक्ष, भुवाल साहू उपकोषाध्यक्ष, अंजोर सिंह अंकेक्षक, पूर्णिमा साहू सहसचिव होंगे। जिलाध्यक्ष कमलकिशोर साहू व महामंत्री-अमरनाथ साहू ने नगर साहू संघ के मतदाओ से निर्वाचन मे भाग लेने की अपील की है।