पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में प्रतिदिन अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्यवाही किया जा रहा है।

थाना कोतवाली बसंतपुर, लालबाग, खैरागढ़ एवं ओपी मोहारा, पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों, बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट तहत कार्यवाही एवं वाहनों में लगे गलत सस्पेशन को भी निकाला जा रहा है। चौक चौराहों में पाइंट ड्यूटी, रात्रि गश्त, पैदल पेट्रोलिंग, शहर के आउटर में वाहन चेकिंग, बाजार-हाट में पेट्रोंलिंग किया जा रहा है और अपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों का हौसला अफजाई करने पर जवाना का मनोबल ऊचा रहा जिससे जवानो द्वारा सिद्त के साथ शहर में भ्रमण कर अपराध नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। इस तरह राजनांदगांव पुलिस अपराधियों को किसी भी प्रकार की छुट नहीं देना चाहती।

