गत दिनांक 28 जुलाई की रात्रि को कलेक्ट्रेट के सामने स्टेडियम कंपलेक्स में पंचशील फूड सेंटर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया इससे पूर्व में भी कांपलेक्स में चोरी एवं ताला टूटने की घटनाएं हो चुकी है ज्ञात हो कि पूर्व में छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम परिसर में हो रहे नशाखोरी वह अपराध को लेकर संज्ञान में दिलाया था उसके बावजूद घटनाएं हो रही हैl

एसोसिएशन के प्रमुख रमेश गंगवानी ने कहा कि हमने बसंतपुर थाना प्रभारी जी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है जिससे अराजक तत्वों एवं चोरी की घटनाओं पर विराम लग सके l