0 अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश
0 दर्जनों गावों को मिलेगा लाभ
छुरिया।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी चारभाठा में दो करोड़ ग्यारह लाख रुपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन सब स्टेशन का औचक निरिक्षण मंगलवार की सुबह खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने किया । इस दौरान विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्माण जल्द पूरा करने की हिदायत दी और साथ ही अन्य उचित दिशा निर्देश दिए । विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने निरिक्षण के दौरान कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधाओं के लिए किये जाने वाले सभी ऐसे निर्माणों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे आम जनता को फायदा मिल सके।
दो करोड़ ग्यारह लाख की लागत से बनने वाले इस सब स्टेशन से बम्हनी चारभाठा , पैरिटोला , भर्रीटोला , झाडीखैरी, बखरूटोला, नादिया , आमगाँव, घेरूघाट , बिजेपार , खेड़ेपार , मालडोंगरी , बेंदाड़ी , ग्वालदण्ड , पंडरापानी , हेताड़कसा , जोब , गोटाटोला, बीजेपार , मरकाकसा , मोहगांव , सहित वनांचल के तीस से पैंतीस गाँव को इसका लाभ मिलेगा ।
औचक निरिक्षण के इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जनपद सदस्य कन्हैया कोले ,सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित अन्य अधिकारी व् कर्मचारी उपस्थित रहे।