राजनांदगांव । कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट पहनकर मोटरसायकल चलाने वालों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर ही दोपहिया वाहन चलाने की अपील की। कलेक्टर एवं एसपी ने यातायात नियम का पालन करने वाले श्री टिकेश्वर सिन्हा, श्री टिकेश्वर साहू, श्री संजय चौहान, श्री आशीष कुमार को सम्मानित किया।